समय पर बीमारी की पहचान और उचित उपचार से जीवन की दिशा बदल सकता है। कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया की संवेदनशीलता और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की मदद से जिले के 16 वर्षीय मास्टर तरुण कहार पिता श्री इमरत लाल कहार, जो हृदय रोग से पीड़ित थे! अब सफल सर्जरी के बाद स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। मुंबई के एसआरसीसी मुंबई (नारायण अस्पताल) में उनकी हृदय रोग संबंधी सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस उपचार के लिए शासन एवं अस्पताल के सहयोग से परिवार को लगभग 6 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। आरबीएसके अर्बन टीम द्वारा छात्रावास में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बालक की बीमारी की पहचान की गई। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान टीम ने बालक में हृदय रोग के लक्षणों को पहचाना और आगे की जांच एवं उपचार के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खत्री तथा सिविल सर्जन डॉ अनिल ओढ के मार्गदर्शन में डीईआईसी की टीम ने उपचार के लिए आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया और अस्पताल से समन्वय किया। बालक को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उसे मुंबई के एसआरसीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उसकी सफल सर्जरी की गई। इस पूरी प्रक्रिया में आरबीएसके टीम द्वारा बीमारी की समय पर पहचान तथा डीईआईसी रायसेन द्वारा उपचार समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खत्री एवं सिविल सर्जन डॉ अनिल ओड के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से बालक को बेहतर उपचार उपलब्ध हो सका। यह सफलता राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की उपयोगिता एवं शासन की बाल स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आरबीएसके का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात एवं गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान कर उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि प्रत्येक बच्चे को स्वस्थ एवं बेहतर भविष्य मिल सके। बालक का परिवार शासन के प्रयासों का आभारी है और बहुत खुश है।
सफलता की कहानी
आरबीएसके की पहल से 16 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, मुंबई में हुई हृदय रोग की सफल सर्जरी
रायसेन · 3 नवंबर 2026 · 3 मिनट
खास बातें
- अब सफल सर्जरी के बाद स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।
- मुंबई के एसआरसीसी मुंबई (नारायण अस्पताल) में उनकी हृदय रोग संबंधी सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
- आरबीएसके अर्बन टीम द्वारा छात्रावास में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बालक की बीमारी की पहचान की गई।
