कलेक्टर श्री दिव्‍यांक सिंह के निर्देशन में प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम भुन्‍याखेड़ी में 30 करोड़ रुपए की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई है।

एसडीएम श्री षुभम पाटीदार ने बताया कि ग्राम भुन्याखेड़ी स्थित शासकीय सर्वे नंबर 514 में से रकबा 0.75 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 30 करोड़ से अतिक्रमणकर्ता साबिर पिता बफाति हड्डी के अतिक्रमण को मंदसौर नगर तहसीलदार श्री नीलेश पटेल एवं राजस्व दल द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में हटा कर कब्जा कर्मचारी आवास निगम विंध्याचल भवन भोपाल की ओर से उपस्थित श्री राहुल चौहान एवं नगर पालिका मंदसौर कार्यपालन यंत्री श्री पी एस धार्वे को दिया गया।

मौके पर कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार श्री अभिषेक चौरसिया, राजस्व निरीक्षक श्री विकास चौहान, पटवारी श्री राजेंद्र चंदेल, श्री राजेश मेहता, श्री गोवर्धन पाटीदार,श्री रविंद्र पाटीदार, श्रीमति माधुरी परमार, नगर पालिका इंजीनियर श्री शाहिद मिर्ज़ा एवं अन्य उपस्थित रहे।