सिकल सेल से ग्रसित लोगों को ममत्व के साथ सही उपचार एवं परामर्श की आवश्यकता निरंतर होती है। इस प्रकार के मरीज सतत निगरानी एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में होने चाहिए। उक्त बातें आशा ग्राम ट्रस्ट बड़वानी में आयोजित सिकल सेल परामर्श शिविर के दौरान प्रसिद्ध हेमेटो ऑंकोलॉजिस्ट डॉ. दिनेश पेंढारकर ने कहीं। उन्होंने कहा कि आशा ग्राम ट्रस्ट सभी की आस्था का केंद्र है, इसे सिकल सेल के रिसोर्स सेंटर के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिविर में हेमेटोलॉजिस्ट एवं ऑंकोलॉजिस्ट डॉ. पल्लव मूंदड़ा द्वारा मरीजों का परीक्षण कर विशेष परामर्श दिया गया। सिकल सेल के मरीजों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए डॉ मदन सिंह सोलंकी के द्वारा भी सेवाएं प्रदान की गई। शिविर के समन्वयक श्री मनीष पाटीदार ने बताया शिविर में 41 सिकल सेल के मरीजो ने चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। आशा चिकित्सालय में सिकल सेल मरीजो के लिए वार्ड प्रारंभ ट्रस्ट के सचिव डॉ. चक्रेश पहाड़िया ने बताया कि कलेक्टर एवं ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में आशा चिकित्सालय में सिकल सेल मरीजों के लिए वार्ड प्रारंभ किया गया है। वार्ड के प्रभारी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ. मदन सिंह सोलंकी एमडी रहेंगे। भर्ती मरीजों के लिए विशेषज्ञों की सेवाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी, जिसमें हेमेटोलॉजिस्ट विशेष रूप से संपर्क में रहेंगे। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से मिली सेवाएं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अंतर्गत आशाग्राम ट्रस्ट द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अंतर्गत सिकलसेल के मरीजों को विभागीय योजना अनुसार सेवाएं प्रदान की गई जिसमें यूडीआईडी, पेंशन, बस किराया कंसेशन पास के फॉर्म एवं अन्य आवश्यक परामर्श सेवाएँ दी गई। इस दौरान आशाग्राम ट्रस्ट के न्यासी श्री अशोक दोषी, श्री केएस मकवाना डीडीआरसी के पदाधिकारी कर्मचारी, आशा इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग के फैकल्टी एवं स्टूडेंट आदि उपस्थित रहे।
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा
सिकल सेल मरीजों के लिए आशाग्राम ट्रस्ट बन सकता है रिसोर्स सेंटर - डॉ. पेंढारकर ............... परामर्श शिविर में 40 मरीज लाभान्वित

बड़वानी · 30 अक्टूबर 2026 · 3 मिनट
खास बातें
- उक्त बातें आशा ग्राम ट्रस्ट बड़वानी में आयोजित सिकल सेल परामर्श शिविर के दौरान प्रसिद्ध हेमेटो ऑंकोलॉजिस्ट डॉ. दिनेश पेंढारकर ने कहीं।
- शिविर में हेमेटोलॉजिस्ट एवं ऑंकोलॉजिस्ट डॉ. पल्लव मूंदड़ा द्वारा मरीजों का परीक्षण कर विशेष परामर्श दिया गया।
- शिविर के समन्वयक श्री मनीष पाटीदार ने बताया शिविर में 41 सिकल सेल के मरीजो ने चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।

