लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार सभी कर्मचारियों को पदांकन आदेश अनुसार ई-अटेडेंस दर्ज करना जरूरी है। ई-सर्विस बुक में सुधार आवश्यक होने पर लोक सेवकों को एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर आगामी 5 अक्टूबर तक सर्विस बुक अपडेशन विकल्प की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त संकुल प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं कार्यालय प्रमुखों को अधीनस्थ लोकसेवकों की ई-सर्विस बुक अपडेट कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। संबंधित कर्मचारियों से भी पोर्टल पर अपनी सर्विस बुक अपडेट कराते हुए सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण करवाने की अपेक्षा की गई है।