पन्ना की खाद्य उत्पाद निर्माता कंपनी नैना किचेन प्रा.लि. को 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026 के अवसर पर भारत मंडपम, नई दिल्ली में मध्यप्रदेश सरकार के स्टार्टअप पवेलियन में अपने ब्रांड्स को प्रदर्शित करने के लिए चयनित किया गया है। यह आयोजन 13 से 17 नवम्बर तक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उद्योग विभाग एवं स्टार्ट अप मध्यप्रदेश के सहयोग से आयोजित स्टार्टअप पवेलियन में होगा। कंपनी अपने नवाचार आधारित खाद्य उत्पादों, आंवला एवं शहद से बने स्प्रेड्स, गार्लिक हनी तथा अन्य विशिष्ट उत्पादों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगी। पन्ना से शुरू हुई कंपनी की यह यात्रा स्थानीय खाद्य संसाधनों, उत्पाद नवाचार और महिला सहभागिता को प्रोत्साहित करते हुए भारतीय खाद्य उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगे बढ़ रही है। इस मंच पर दोनों ब्रांड्स के माध्यम से कंपनी अपनी उत्पाद श्रृंखला और उद्यमशीलता की यात्रा को प्रदर्शित करेगी। कंपनी ने सभी आगंतुकों, खरीदारों, वितरकों एवं व्यापारिक सहयोगियों से पवेलियन में पहुंचकर दोनों ब्रांड्स के उत्पादों को देखने और कंपनी की यात्रा का हिस्सा बनने की अपील की है।