मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को ग्वालियर से मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत सिंगल क्लिक के माध्यम से गुना जिले के 68 हितग्राहियों को कुल 0 1 करोड़ 59 लाख रुपये की सहायता राशि अंतरित की। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव खेमरिया, डिप्टी कलेक्टर श्री देवांशु शिवहरे, श्री रमेश मालवीय तथा श्रम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा हितग्राही उपस्थित रहे।
