आजीविका मिशन कार्यालय आरोन में 8 युवाओं ने पंजीयन कराया। इसमें जीडीएक्स सिक्योरिटी ग्रुप नोएडा के भर्ती अधिकारी राजेंद्र सरगरा ने निर्धारित मापदंडों के आधार पर 5 युवाओं का चयन किया। जिला रोजगार कार्यालय एवं मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला गुना के सहयोग से जीडीएक्स ग्रुप ग्रेटर नोएडा द्वारा भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत 250 सुरक्षा जवान एवं 30 सुपरवाइजर की भर्ती के लिए जनपद पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 अक्टूबर को जनपद पंचायत आजीविका भवन राघौगढ़, 23 अक्टूबर को जनपद पंचायत आजीविका भवन चा ं चौड़ा, 27 अक्टूबर को जनपद पंचायत आजीविका भवन गुना तथा 28 अक्टूबर को सांदीपनी विद्यालय फतेहगढ़ (बमोरी) में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक भर्ती शिविर आयोजित किया जाएगा। इच्छुक युवाओं के लिए योग्यता 10 वीं पास, उम्र 18 से 45 वर्ष, ऊंचाई 168 सेमी और वजन 52 से 96 किलो निर्धारित है। सुपरवाइजर पद के लिए स्नातक एवं कंप्यूटर की योग्यता, उम्र 22 से 40 वर्ष, ऊंचाई 170 सेमी और वजन 55 से 90 किलो होना आवश्यक है।
इच्छुक युवा अपनी 10 वीं की अंकसूची, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर स्वयं जनपद पंचायत सभागार में उपस्थित होकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिए 250 रुपए केवल चयनित उम्मीदवार से लिए जाएंगे। भर्ती शिविर में दूसरे जिले के युवा भी संबंधित ब्लॉक में उपस्थित होकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मोबाइल नंबर 9289153551 एवं 9799414022 पर संपर्क कर सकते हैं। चयनित युवाओं को जीडीएक्स ग्रुप के ट्रेनिंग सेंटर एनआईएमटी कैंपस, नियर परीचौक मेट्रो स्टेशन स्थित सेंटर में 20 दिन का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र के साथ मध्यप्रदेश के बड़े-बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में 16,000 से 22,000 रुपए तक के मासिक वेतन पर 58 वर्ष तक स्थायी नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, फैमिली मेडिकल सुविधा, सालाना वेतन वृद्धि, लोन, प्रमोशन जैसी सुविधाओं के साथ ड्यूटी के दौरान रहने एवं खाने की सुविधाएं रियायती दरों पर दी जाएंगी।
