पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना आर्थिक रूप से जरूरतमंद हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोड़ने में सहायक बन रही है। योजना से लाभान्वित दतिया निवासी श्री अरुण कुमार गोस्वामी ने योजना के माध्यम से 2.25 लाख रूपये की ऋण सहायता प्राप्त कर परिवहन सेवा (टैक्सी) का व्यवसाय प्रारंभ किया है।

श्री अरुण कुमार गोस्वामी ने भारतीय स्टेट बैंक, आनंद टॉकीज के पास, दतिया से ऋण प्राप्त कर परिवहन सेवा के लिए वाहन लिया। व्यवसाय प्रारंभ होने से उन्हें स्वयं के रोजगार का अवसर मिला है और वे अपनी आय अर्जित कर परिवार की आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

श्री गोस्वामी बताते हैं कि शासन की योजना के माध्यम से प्राप्त आर्थिक सहायता ने उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने में सहयोग दिया। आज वे परिवहन सेवा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने शासन एवं पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। सुश्री निहारिका मीना सहायक संचालक जनसम्पर्क दतिया