उमरिया 1 अक्टूबर - जिला रोजगार अधिकारी अमन कुमार दुबे ने बताया कि युवा संगम रोजगार मेले में 109 युवाओ को विभिन्न कंपनियो में रोजगार उपलब्ध कराया गया।

इस दौरान एस आई एस इंडिया लिमिटेड अनूपपुर में 15 युवाओ को, नेचर ग्रुप साइंसकटनी में 10 युवाओ को, रावया वर्क प्राइवेट लिमिटेउ पुणे मे 7 युवाओ को, गोल्ड फार्मर आग्रेइक एग्रीकल्चर लिमि० सागर मप्र में 11 युवाओ को, वर्धमान फेब्रिक्स बुधनी में 10 युवाओ को, ग्रेट आग्रेनिक प्राइवेट लिमिटेड सागर में 13 युवाओ को, प्रगतिशील बायोटेक कंपनी रीवा में 19 युवाओ को, अन्नपूर्णा फाइनेंस में 3 युवाओ को, श्री राम फाइनेंस उमरिया में 9 युवाओ को तथा रस्तोगी स्कील्स लिमि में 22 युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।