सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत “धार कौशल मंथन” टेक प्रदर्शनी एवं स्पर्धा (जिला स्तर) का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिले के कौशल एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागी अपनी प्रतिभा और नवाचार का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन 8 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे से धार पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, धार (म.प्र.) में होगा। जिला प्रशासन, धार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संबंधित प्रतिभागियों एवं अतिथियों से उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की गई है।
