उज्जैन 25 सितम्बर। ग्यारहवें विश्व आयुर्वेद दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस के उपलक्ष्य में गत दिवस आयुष विभाग एवं फार्मेसी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलगुरु श्री अर्पण भारद्वाज रहे। फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. कमलेश दशोरे की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिला आयुष अधिकारी डॉ. मनीषा पाठक के निर्देशानुसार स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों डॉ राजेश्वरी मेहरा एवं डॉ लखन त्रिवेदी द्वारा उपस्थित लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यकता अनुसार आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में 60 से अधिक लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस अवसर पर चिकित्सकों द्वारा आयुर्वेद की उपयोगिता, स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या तथा रोगों की रोकथाम में आयुर्वेद की भूमिका के संबंध में भी उपस्थितजनों को जानकारी दी गई। कम्पाउंडर श्री दिनेश करजिया एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुश्री स्वाती लखेरा ने स्वास्थ्य शिविर के संचालन एवं व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में श्री रोहित यादव द्वारा मुख्य अतिथि, जिला आयुष अधिकारी, फार्मेसी विभाग, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा
ग्यारहवें विश्व आयुर्वेद दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस के उपलक्ष्य में निशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

उज्जैन · 25 सितंबर 2026 · 2 मिनट
खास बातें
- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलगुरु श्री अर्पण भारद्वाज रहे।
- शिविर में 60 से अधिक लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
- कम्पाउंडर श्री दिनेश करजिया एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुश्री स्वाती लखेरा ने स्वास्थ्य शिविर के संचालन एवं व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।


