बिजली कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाने के उद्देश्य से संपर्क अभियान के तहत जिले में 14 और 21 नवंबर को शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल उत्तर संभाग के उप महाप्रबंधक ने बताया कि वितरण केंद्र आमला शहर के वार्ड-12 में 14 नवंबर, वार्ड-16 में 21 नवंबर को तथा आमला ग्रामीण में खारीगयावाणी में 14 नवंबर और जमदेहीखुर्द में 21 नवंबर को शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार अंबाड़ा के ग्राम देवठान में 14 नवंबर और हसलपुर में 21 नवंबर को, बेरदेही के हरन्या में 14 नवंबर और बिजोरी में 21 नवंबर को, खेडली बाजार के ग्राम बिसखान में 14 नवंबर और काठी में 21 नवंबर को शिविर आयोजित होगा।
इसके अलावा चिचोली के फोनगरिया में 14 नवंबर और मालीपुरा में 21 नवंबर को, भीमपुर के ग्राम महदपुर में 14 नवंबर और खैरा में 21 नवंबर को शाहपुर के धापड़ा माल में 14 नवंबर और मेखा माल में 19 नवंबर को, भौंरा के संगवानी में 14 नवंबर और रायपुर में 19 नवंबर को, घोड़ाडोंगरी के सुखाढाना में 14 नवंबर और फूलगोहान रैयत में 21 नवंबर को, सारणी के चंद्रशेखर वार्ड में 14 नवंबर और इंदिरा गांधी वार्ड में 21 नवंबर को तथा वितरण केंद्र चूनाहजूरी के बालहै माल में 14 नवंबर और आलमपुर में 21 नवंबर को शिविर आयोजित किया जाएगा।




