कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने विजयपुर क्षेत्र के ग्राम खितरपाल में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम से पूर्व शासकीय हाइस्कूल गढ़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 10वी क्लास के बच्चों को न केवल इंग्लिश सिखाई बल्कि उनके शैक्षणिक स्तर का आंकलन किया। अंग्रेजी विषय की समझ और पढ़ाई में विद्यालय की बालिकाएं बालकों से अधिक होशियार पाई गई। लड़कियों ने न केवल अंग्रेजी पढ़कर दिखाई बल्कि पुछे गए सवालों के बेझिझक जवाब भी दिए।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने स्कूल के निरीक्षण के दौरान विद्यालयीन छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी विषयों में समान पकड़ बनाए और समझ के साथ पढ़ाई करे। इसके साथ ही छात्रों को प्रतिदिन स्कूल आने ओर नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उन्होंने प्राचार्य सहित विद्यालयींन स्टॉफ को निर्देश दिए कि विद्यालय के अकादमिक वातावरण को और अधिक बेहतर बनाया जाए तथा छात्रों में अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करने के लिए शिक्षाप्रद गतिविधिया आयोजित की जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री अभिषेक मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर एवं सीईओ जनपद श्री पवन घरेया आदि उपस्थित थे।




