पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर नरसिंहपुर विकासखंड स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन मप्र जन अभियान परिषद के अंतर्गत मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के समाज कार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की कक्षा में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर श्री शिवकुमार रायकवार, मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा, गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गनेश कुमार सोनी, संस्कृत आचार्य श्री शशिकांत मिश्र, श्री पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, वार्ड एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि तथा सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। मुख्यवक्ता डॉ. गनेश कुमार सोनी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, संघर्ष एवं संगठनात्मक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, त्याग, संगठननिष्ठा और राष्ट्रसेवा का उदाहरण है।

विशिष्ट अतिथि संस्कृत आचार्य श्री शशिकांत मिश्र ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चिंतन के संदर्भ में चतुष्पुरुषार्थ- धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री पुरुषोत्तम विश्वकर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता श्री अंकित पटेल ने तथा आभार प्रदर्शन परामर्शदाता श्रीमती वृंदा ढीमोली ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर नशामुक्ति एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।