श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से राज्य शासन के समन्वय से जिला स्तरीय श्रम संवाद का आयोजन 18 नवंबर 2026 को छिंदवाड़ा में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 1:45 बजे से होटल देव इंटरनेशनल, खजरी रोड, छिंदवाड़ा में आयोजित होगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर श्रम संहिताओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए नियोक्ताओं, कानूनी पेशेवरों, मानव संसाधन एवं वित्त पेशेवरों, चार्टर्ड अकाउंटेंट तथा अन्य संबंधित हितधारकों को श्रम संहिताओं के विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराना है। इसके माध्यम से श्रम संहिताओं के प्रावधानों की बेहतर समझ विकसित करने के साथ ही उनका सुचारू, प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी।

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने जिले के सभी उद्योगपतियों एवं उद्यमियों से श्रम संवाद कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, छिंदवाड़ा से संपर्क किया जा